सांस्कृतिक कार्यक्रम

सांस्कृतिक कार्यक्रम

छात्र एवं छात्राओं द्वारा विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है 15 अगस्त एवं 26 जनवरी को प्रत्येक वर्ष दोनों राष्ट्रीय पर्व पर विद्यालय में प्रशंसनीय आयोजन किया जाता है जिसमें गीत प्रेस अल हास्य व्यंग देशभक्ति के कार्यक्रम कराए जाते हैं इस आयोजन का श्रेय श्री अरविंद कुमार त्रिपाठी श्री लोकनाथ शर्मा वह श्री राकेश कुमार को जाता है जो अपने कठिन परिश्रम के द्वारा ग्रामीण छात्रों को प्रेरित कर प्रशिक्षण देकर तैयार करते हैं उनका प्रकटीकरण राष्ट्रीय पर्व पर दृष्टिगोचर होता है विद्यालय में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है उपरोक्त अध्यापकों को इस का श्रेय जाता है |

NCC

विद्यालय में छात्र एवं छात्राओं को NCC में दक्ष किया जाता है जिस में A प्रमाण पत्र, B प्रमाण पत्र एवं C प्रमाण पत्र दिलाकर उनके भविष्य के लिए तैयार किया जाता है| NCC छात्रों एवं अध्यापकों का विद्यालय के अनुशासन में पूर्ण सहयोग रहता है| सीनियर NCC को श्री लोकनाथ शर्मा (प्रवक्ता हिंदी) एवं जूनियर NCC को श्री विकास कुमार सहायक अध्यापक देख रहे हैं विद्यालय की अंग गतिविधियों में भी आपका सहयोग अपेक्षित है|

स्काउट

विद्यालय में स्काउट के छात्रों का भी सहयोग भुलाया नहीं जा सकता है वर्ष में एक बार स्काउट सोपान शिविर का आयोजन किया जाता है सभी छात्र एवम छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाता है| इस कार्य को कुंवर बहादुर (स०अ०) व श्रीमती शीतल देख रहे हैं| विद्यालय के अनुशासन में स्काउट के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्काउट मास्टर का भी सहयोग अविस्मरणीय है| प्रतेक वर्ष बालचरों को राज्य पुरस्कार परीक्षा में सम्मिलित कराया जाता है| इनका परिणाम शत-प्रतिशत रहता है| अब तक विद्यालय में लगभग 75 बालचरों को राज्य पुरस्कार तथा तीन बालचरों को राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हो चुका है| विद्यालय की स्काउटिंग टीम जनपद में सामान्यतह प्रथम स्थान रखती है| वर्ष 2016 में मुरादाबाद में आयोजित प्रादेशिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है|