Overview

स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज सलारपुर गढ़मुक्तेश्वर हापुड़

विद्यालय के संस्थापक स्व० श्री अमीन चंद चौहान सुपुत्र स्व० श्री गोविंद सिंह चौहान, गांव बनभौरा, बुलंदशहर

विद्यालय का परिचय

यह संस्था जनपद गाजियाबाद के नवसृजित जनपद हापुड़ के गांव सलारपुर के गढ़स्याना रोड के बायीं ओर में NH 24 से 5 KM किलोमीटर की दूरी पर तथा ब्रजघाट से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है|

यह क्षेत्र पावन गंगा की तलहटी का हरियाली युक्त संपन्न क्षेत्र है| कॉलेज द्वार से प्रवेश करते ही दायें हाथ पर माँ सरस्वती का एक भव्य मन्दिर है | प्रवेश करते ही छात्र-छात्राएं मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त करने के पश्चात ही कक्षाओं में जाते हैं| संस्था के बाएं तथा पीछे की तरफ ३२ बीघा जमीन में आम का एक बड़ा सुंदर बगीचा है| जिसमें अच्छी किस्म के मोटे मोटे सुन्दर आम सत्र के प्रारंभ होते ही अपनी खुशबू से स्वाद के लिए आकर्षित करने लगते हैं| बगीचे में एक बड़ा नलकूप लगा है जो बगीचे को हरा भरा रखता है| संस्था के दाएं में एक बड़ा आकर्षक खेल का मैदान है तथा कॉलेज में सबमर्शिबल का निर्मल, शुद्ध एवं शीतल जल पीने को मिलता है| छात्र छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय बने हुए हैं| सभी कक्षाओं में हवा, प्रकाश, ग्रीनबोर्ड तथा उचित फर्नीचर की व्यवस्था है| CCTV कैमरे के द्वारा संस्था को कवर किया गया है| जिससे प्रधानाचार्य अपने ऑफिस से ही सभी छात्र-छात्राओं पर नजर रखते हैं| प्रयोगशाला अपेक्षित सामग्री से सुसज्जित है तथा प्रयोगशालाओं में प्रोजेक्टर के द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रयोग समझाए जाते हैं| यहां एक विशाल कंप्यूटर कक्ष है जिसमें एक साथ 50 छात्र छात्राएं अध्यन करते हैं संस्था प्रांगण में एक सुन्दर अशोक वाटिका, पुष्पोद्यान तथा बेडमिंटन एवं वॉलीबॉल के मैदान है|

विद्यालय भवन

पठन-पाठन के लिए 57 कमरे भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला जीव विज्ञान प्रयोगशाला रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला एनसीसी कच पुस्तकालय कक्ष कृषि प्रयोगशाला साइकिल स्टैंड छात्राओं के बैठने के लिए कॉमन हाल क्लार्कस कंप्यूटर कच्छ आज की सभी व्यवस्थाएं हैं विद्यालय में औषधि कच्छ भी है इस वर्ष यूको बैंक सिंभावली के सहयोग से स्वच्छ जल की व्यवस्था के लिए टंकी आरो एवं कूलर मशीन लगाई गई है शिक्षा एवं परीक्षा परिणाम विद्यालय में लगभग 4000 छात्र छात्राएं हैं|